स्याह इंद्रधनुष और चाँदनी रातें

I think therefore I am …… I think !!! Cut the crap, I am here to write so that I get loads of traffic and I feel important ……

कमीने (फ़िल्म नहीं, मेरी कविता)

मैं भी भूल गया वो बात,
तुम भी भूले ही होगे
अपने आप से किए हुए ऐसे वादे,
अपना जीवन समर्पित कर देने के ।

समर्पण, विपन्न बीलकों का जीवन
संवार देने में स्वयं का,
या आश्रय देने का निराश्रित
कई बडे़-बूढों को कहीं पर ।

वादे, जो किये थे हमने
अपने आप से हर बार,
चाय की दुकान पर अपने आगे हाथ फैलाए
नन्हे हाथों को देख कर ।

इरादे, जो बनाए थे हमने
४० में रिटायर हो जाने के, और,
शहर से दूर किसी पहाड़ पर हरियाली में
बच्चों के लिये मुफ़्त स्कूल खोलेने के ।

शर्म आयी होगी तुमको भी
रेल्वे की कोच में घुटनों पर रेंग के,
झाड़ू लगा भीख मांगने वाले को देख,
अपने पास इतना कुछ होने पर ।

फिर सोचा होगा तुमने जानबूझ कर,
कल की मीटिंग के बारे में,
ऑफ़िस, नये खुले मॉल के बारे में,
और किया होगा एक वादा फिर से ।

वादा ४० में रिटायर होने का,
स्कूल का, वृद्धाश्रम का,
सोचा होगा नन्हें भिखारी हाथों के बारे में,
और चल दिये होगे आगे – कमीने ।

Filed under: Kavita, Poetry, Random Thoughts, voice, कविता , , , , , ,

ओ नंगे !!!

ओ नंगे ! हां तुम…… तुम नंगे,
अरे! फिर भी पढ़े जा रहे हो तुम अभद्र
नहीं मानोगे क्या तुम ?
तो सुनो तुम मनुष्य निर्वस्त्र !

तुम नग्न हो क्योंकि निर्लज्ज,
कह तो दिया, निर्लज्ज हो तुम,
मनुष्यों का अनादर करने में
दम्भी, आनन्द पाते हो तुम ।

रखो हृदय पर हाथ, सत्य कहो,
अधीनस्तों का अभिमानवश
दमन कर तुमने क्या,
नहीं छुआ अभिमान का उत्कर्ष ?

क्या तुम ठीक वैसे ही नहीं हो,
नगर भ्रमण करते नग्न विक्षिप्त से,
अपने आप ही हंसते हुए
मैले से, नंगे, सब लोगों मे घृणित से ?

Filed under: Hindi Poetry, Kavita, voice, आवाज़, कविता , , , ,

Burning Ganga

गंगा तुम क्यों जलती हो,
क्या उन पापों से जो धोए तुमने ?
या देख कर उन पापों को
जो होने को तैयार दिलों में ?

Filed under: Photographs, voice, कविता , , ,

मौत जब तू आना – मेरी आवाज़ में

यह मेरी लिखी एक कविता है, मेरी ही आवाज़ में जिसकी लिंक नीचे दी गई है :

Maut Jab Tu Aana

582px-death_woman.jpg

Some Rights Reserved for the picture above

This image was originally posted to Flickr by wimayr at http://flickr.com/photos/45295883@N00/47525464.

Filed under: Hindi Poetry, Kavita, Poetry, voice, आवाज़, कविता , , , ,

स्याह इन्द्रधनुष – चांदनी रात

प्रियवर, इस ब्लॉग का प्रयोग मैं अपने आप को अभिव्यक्त करने के लिये करता हूं और आप का स्वागत है मेरे अन्दर झांक कर देख लेने के लिये ।
आम तौर पर मैं कविता के माध्यम से अपने आपको व्यक्त करता हूं, मैं हिंदी का पंडित नहीं हूं, त्रूटि हो जाने पर कृपया उसे मेरे ध्यान में लायें एवं मुझे क्षमा करें ।

Watch videos at Vodpod and other videos from this collection.

Kerala - God's Own Country

DSC00884

DSC00716

DSC00691

More Photos

Death – By Grey Rainbow

There is so much that we think we will be able to do in this life,
there is so much we want to believe we will accomplish.
And then comes death, suddenly, it comes to the person closest to your heart.
There is nothing after that, no dreams, no desires, there is nothing to be accomplished. One thing remains :
TIME - and you don't know how to kill it.

GOD

इस घट अन्तर बाग बगीचे,
इसी में सिरजनहारा|
इस घट अन्तर पारस मोती,
इसी में नौ लख तारा|
इस घट अन्तर सात समन्दर,
इसी में उठत फ़ौव्वारा|
इस घट अन्तर अनहत गूंजे,
इसी में सांई हमारा|

Kabir - God lives within, not without

कारवां गुज़र गया

हाथ थे मिले कि जुल्फ चाँद की सँवार दूँ,
होठ थे खुले कि हर बहार को पुकार दूँ,
दर्द था दिया गया कि हर दुखी को प्यार दूँ,
और साँस यूँ कि स्वर्ग भूमी पर उतार दूँ,
हो सका न कुछ मगर,
शाम बन गई सहर,
वह उठी लहर कि दह गये किले बिखरबिखर,
और हम डरेडरे,
नीर नयन में भरे,
ओढ़कर कफ़न, पड़े मज़ार देखते रहे।
कारवाँ गुज़र गया, गुबार देखते रहे!

(c) - श्री गोपाल दास नीरज ।

Blog Stats

  • 6,791 hits

Add This

Bookmark and Share

Me On Twitter

  • कल तस्वीर में मैं रहूँ, न रहूँ http://wp.me/p9oRG-3sस्याह - रंगीन2 months ago
  • When was it that you travelled in an Autorickshaw for 5 km and the auto walla demamnded on 5 Bucks ? For me it was todayस्याह - रंगीन2 months ago
  • Just posted this हाट - The Sunday Market http://wp.me/p9oRG-2Yस्याह - रंगीन2 months ago
  • @kumarmukul जी बहुत अच्छे, मेरी दाद कवि तक पहुँचाने का कष्ट करें । धन्यवाद !!!स्याह - रंगीन2 months ago
  • @kumarmukul मुकुल साहब आज रायपुर आना हुआ और आपका कविता पढ़्ना भी। अच्छा लिखा है आपनेस्याह - रंगीन2 months ago