
कोई नज़रें मिलाने भी नही देता है,
हमारी नज़रों का रुख देख कर मुँह फेर लेता है ।
शायद यह सोच कर कि,
कहीं उसकी निगाहों की गहराई न नाप लें हम,
या कि यह सोच कर की,
हमारी निगाहों में भी वही गहराईयाँ न हों ।
पता नहीं कब तक चलेगा,
ये निगाहों का खेल,
और किस अन्जाम पर पहुँचेगा,
ये भी नहीं पता ।
पर चलने दो इसे,
है ये खेल आग का,
मिल जाऐं नज़रें
तो है ये दरिया आग का ।
जलूँगा ऐसे भी और
वैसे भी दहकेगा सीना,
ये हुआ तो जी लूँगा, और वो भी हुआ,
तो यह जीना भी है कौन सा जीना
The image in this post is in the public domain because its copyright has expired.
This applies to the United States, Canada, the European Union and those countries with a copyright term of life of the author plus 70 years.
Click here for the more details of the picture
Filed under: Hindi Poetry, Kavita, Poetry, SMS, Urdu Poetry, कविता , कविता, निगाहें
———१———–
क्या नाम दिया तुमने मुझको,
सारी बस्ती में कर दिया बदनाम मुझको ।
जो दिया ही है तो रखेंगे सम्भालकर इसको,
बहुत दिन हुए, किसी ने कुछ दिया नहीं ईनाम मुझको ।
——–२———–
किसी ने कहा -
नाम गुम जाएगा, चेहरा ये बदल जाएगा,
मेरी आवाज़ ही पहचान है, ग़र याद रहे ।
तो किसी ने कहा -
तुम्हारी आवाज़ भी तो ना सुन पाए मन भर के,
तुम्हारे लिखे खत ज़रूर याद रहेंगे ।
नाम गुमे दुनिया से या बदल जाए चेहरा,
तुम्हारा अक्स अपने ज़हन में रखेंगे सम्भाल के ।
—————————————-
Filed under: Hindi Poetry, Kavita, Poetry, Random Thoughts, SMS, Urdu Poetry, कविता , एस एम एस, कविता, हिन्दी कविता, SMS
किसी ने लिख भेजी यह, एक छोटे से एस एम एस में, पता नहीं किसने लिखी है पर अच्छी लगी और कहीं भूल न जाऊं इसलिये :
फिर हमें क्यों तेरी देहलीज़ याद आ गयी,
जब लाखों खयाल सीढी़यां चढ़ते उतरते हैं ।
Filed under: Hindi Poetry, Kavita, Poetry, Random Thoughts, Urdu Poetry, कविता
December 15, 2007 • 3:32 pm
गुनाहे कहना हाले दिल आज क्यों कर बैठे,
अपने दिल की आवाज़ों को क्यों बाहर निकलने दे बैठे।
सुनना ही सबको अपनी किस्मत को है हासिल,
आज दिल की बात सुनकर गै़र हुआ जो था शामिल।
बोल ही सबब हैं परेशानीयों का “स्याह” शायद सारी,
आज समझ में आया खु़दा को ख़ामोश इबादत है क्यों प्यारी।
Filed under: Hindi Poetry, Kavita, Urdu Poetry , कविता, Hindi Poetry, Kavita, Urdu Poetry