यह लिख भेजा था उसने मुझे, चाँदनी ने !
सपने ये निगाहों के सच हों न हों,
ज़िन्दगी मे हम करीब हों न हों ।
ऐ दोस्त तुझे रखेंगे सदा इस दिल में,
तेरे लिये दिल में मेरे लिये जगह हो न हो ।
September 6, 2008 • 2:59 pm 0
April 23, 2008 • 7:32 pm 1
कितना झीना है आज आसमाँ में चाँद,
निकलो बाहर तो एक नज़र देखना उसे ।
देखोगी इस नज़ारे को तुम जो आज,
तो जान जाओगी, कैसी दिखती हो मेरे खयालों में मुझे ।
“जहाँ हूँ मैं, जहाँ खडी़ हूँ मैं,
दिखता नहीं चाँद, देखती हूँ मैं” ।
मेरी नज़रें तुम आज़माओ, आओ करीब आ जाओ,
देखो मेरी बाहें थाम, ज़मीन पर भी नज़र आएगा चाँद ।
या एक छोटा सा करो यह काम,
आईना देखो अगर देखना है चाँद ।
“चाँद की रोशनी हूँ मैं,
चाँद के बिना अधूरी हूँ मैं” ।
तो मुझे बना लो अपना चाँद तुम,
सीने से लगा लो, सारी दुनिया में फ़ैल जाओ तुम ।
“तुम ही तो हो, वो तुम ही हो प्राण,
हमदम मेरे, तुम ही मेरे चाँद” ।
Filed under: Hindi Poetry, Kavita, Poetry, SMS, कविता , कविता, चाँद
April 8, 2008 • 7:05 pm 1
कोई नज़रें मिलाने भी नही देता है,
हमारी नज़रों का रुख देख कर मुँह फेर लेता है ।
शायद यह सोच कर कि,
कहीं उसकी निगाहों की गहराई न नाप लें हम,
या कि यह सोच कर की,
हमारी निगाहों में भी वही गहराईयाँ न हों ।
पता नहीं कब तक चलेगा,
ये निगाहों का खेल,
और किस अन्जाम पर पहुँचेगा,
ये भी नहीं पता ।
पर चलने दो इसे,
है ये खेल आग का,
मिल जाऐं नज़रें
तो है ये दरिया आग का ।
जलूँगा ऐसे भी और
वैसे भी दहकेगा सीना,
ये हुआ तो जी लूँगा, और वो भी हुआ,
तो यह जीना भी है कौन सा जीना
The image in this post is in the public domain because its copyright has expired.
This applies to the United States, Canada, the European Union and those countries with a copyright term of life of the author plus 70 years.
Filed under: Hindi Poetry, Kavita, Poetry, SMS, Urdu Poetry, कविता , कविता, निगाहें
April 6, 2008 • 6:55 pm 2
———१———–
क्या नाम दिया तुमने मुझको,
सारी बस्ती में कर दिया बदनाम मुझको ।
जो दिया ही है तो रखेंगे सम्भालकर इसको,
बहुत दिन हुए, किसी ने कुछ दिया नहीं ईनाम मुझको ।
——–२———–
किसी ने कहा -
नाम गुम जाएगा, चेहरा ये बदल जाएगा,
मेरी आवाज़ ही पहचान है, ग़र याद रहे ।
तो किसी ने कहा -
तुम्हारी आवाज़ भी तो ना सुन पाए मन भर के,
तुम्हारे लिखे खत ज़रूर याद रहेंगे ।
नाम गुमे दुनिया से या बदल जाए चेहरा,
तुम्हारा अक्स अपने ज़हन में रखेंगे सम्भाल के ।
—————————————-
Filed under: Hindi Poetry, Kavita, Poetry, Random Thoughts, SMS, Urdu Poetry, कविता , एस एम एस, कविता, हिन्दी कविता, SMS
April 5, 2008 • 10:51 am 0
The Heart of your soul is what I want to discover,
Things which give you joy, I want to uncover.
Want to know what gives you a smile and a bother,
want to know you stranger
want to know you, and you I want to hear,
long it may take, but not always will you be a stranger.
Hey stranger, I know you will come here and this is for you. I have edited this a bit from the original.
Filed under: English Poetry, Poetry, Random Thoughts, SMS , Poetry, Stranger
March 23, 2008 • 12:08 pm 1
मित्र मेरे,
छोटा सा पत्र तुम्हें
लिख रहा हूं
आज होली है ।
जीवन है,
कई रंग हैं उसमें
एक रंग उसमे
तुमसे है ।
उस रंग जैसा,
दूजा रंग नहीं,
तेरा रंग
इतना जुदा सा है ।
written for some very special people in my life. It was Holi yesterday. I can see a few colours in my life, but will they stay, will they actually embrace me ?
Filed under: Hindi Poetry, Kavita, Poetry, SMS, कविता