मौत जब तू आना

25 12 2007

मौत जब तू आना
तो साथ ले कर आना
वो सपना
कि तेरे साथ साथ
वो भी फिर आऐगा

वो जो चला गया है
तेरे साथ
उस जहां मे जहां
तू वादा कर
तू मुझे भी ले जाऎगी

तू वादा कर
क्योंकी तेरा वादा
मैनें सुना है
मौत का वादा पूरा होता है
हर हाल में

और बदले में
तेरे वादे के
मैं भी ये वादा करता हूं
कि तुझ पर एक दिन जानेमन
मैं मर मिटूंगा


Actions

Information

One response

20 02 2008
limit

Hi, wonderful poetry, really loved reading it.
Regards

Leave a comment