Laughter – मेरे यार की हंसी !

18 12 2007

Laughter

यार तुम्हारे साथ, जीवन है आनन्द भरा,
धरती और अम्बर में फैला, रंग जैसे हरा ।
कोई छोटा-बड़ा नहीं, न कुछ तेरा-मेरा,
जीवन का सहारा मेरा, ये कंधा तेरा ।।

कई आऎंगे, और चले जाऎंगे भी कई,
कुछ देर खड़े रह कर संग मुस्काऎंगे कई।
पर तू रहेगा सदा, और संग मुस्काऎगा सदा,
और तब भी जब सब चले जाऎंगे, देंगे धता ।।

याद रख़ना सदा, साथ है लंबा तेरा और मेरा,
और चाहीयेगा कंधा, मुझे तेरा या तुझे मेरा।
कौन सो जाए सदा की नींद, तू पहले या मैं पहले,
तब तक आ ऐ दोस्त हम हंस लें, खूब जी लें ॥

Ryze members – Visit this page on AKN


Actions

Information

Leave a comment